पुलिस अधीक्षक ने आगामी चुनावों के मद्देनजर नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया
पुलिस अधीक्षक ने आगामी चुनावों के मद्देनजर नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया
गुमला: चुनावों का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। प्रशासन की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस भी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रही है।
पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने आगामी चुनावों के मद्देनजर नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जवानों को जरूरी निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान बिशुनपुर के बनालात, लापू, जमटी, तेमारकच्चा, घाघरा, ऊपर हेदाप आदि जगहों पर एरिया डॉमिनेशन किया गया। साथ ही जहूप, कोकोटोली, चिंगरी, बिशुनपुर में बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।
मालूम हो कि विशुनपुर जिले का वह इलाका है जहां कभी नक्सलियों की तूती बोलती थी। लोग उस इलाके के नाम मात्र से कांपते थे।
लेकिन हाल के दिनों में इन इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियों में कमी आई है। इसका प्रमुख कारण पुलिस की दबिश है।
लेकिन यह भी नहीं कहा जा सकता है कि नक्सल का खात्मा हो चूका है। ऐसे में पुलिस इन इलाकों में फूक फूक कर कदम रखना चाहती है ताकि कहीं कोई चूक ना हो। इसलिए पुलिस चुनाव से पूर्व इलाके में अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
