मेदिनीरॉय और शहिद नीलाम्बर पीताम्बर की प्रतीमा जल्द स्थापित की जाए,… रुचिर
मेदिनीरॉय और शहिद नीलाम्बर पीताम्बर की प्रतीमा जल्द स्थापित की जाए,… रुचिर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने उपयुक्त पलामू को पत्र लिखकर मेदनीनगर नगर निगम में राजा मेदिनीराय एवं शहीद -नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा लगाने की मांग की है। श्री तिवारी ने पत्र में कहा कि यह विदित है कि मेदनीनगर नगर निगम शहर का नाम राजा मेदिनीराय के नाम पर ही बना है लेकिन इसके बावजूद भी मेदनीनगर नगर निगम में कहीं भी राजा मेदिनीराय का प्रतिमा नहीं लगा हुआ है वही शाहिद नीलांबर पीतांबर का भी प्रतिमा मेदनीनगर नगर निगम में कहीं नहीं लगा हुआ है ऐसी स्थिति में इन महापुरुषों एवं शहीदों का प्रतिमा शहर में ना लगाना महापुरुषों का अपमान के समान है। दूसरी ओर इसी शहर में जिला परिषद के ऑफिस के सामने चेरो वंश एवं अन्य समाज के लोग राजा मेदिनीराय एवं शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा लगाने के लिए विगत 15 दिनों से अधिक समय से धरना पर बैठे हुए हैं जिनका अभी तक अनुमंडल पदाधिकारी ने कोई शुधी नहीं लिया। ऐसी स्थिति में अगर धरना स्थल पर बैठे किसी व्यक्ति के साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसका सारा जवाब दे जिला प्रशासन की होगी। पलामू आयुक्त से आग्रह है कि धरना स्थल पर बैठे माताओ + बहनें भाइयों, एवं बुजुर्गों की जायज मांगों को मानकर मेदीनीनगर नगर निगम में ढोल- बाजा नगाड़ा के साथ राजा मेदिनीराय एवं नीलांबर पीतांबर का प्रतिमा लगाने का कष्ट करें अन्यथा इन धरना स्थल पर बैठे हुए आंदोलनकारी को साथ लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी और शहर के मुख्य मार्गो को जाम करेगी।
