इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है

0
db80ca32-6fc1-4057-ba0f-ff9e708a3b2e

इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है

लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है। गरीबों के सुख व दुख में साथ रहने वाले पलामू जिले के चर्चित समाजसेवी नितेश कुमार उर्फ अकलू बाबा युवा समाज सेवी हर वर्ष सर्दी के दिनों में गांव ओला कस्बा में पहुंचकर लोगो के बीच कंबल सहित अन्य कपडों को वितरण करते है।
इसी कड़ी में आज पलामू जिला सतबरवा प्रखंड दुलसूलमा पंचायत के भिन्न-भिन्न गांव में मटखानी दुलसूलमा मुरमा जोड़ा हुड़मूड़ अमझरिया परहैया टोला में ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच में कंबल वितरण किया गया,
निर्दोष कुमार उर्फ अकलू बाबा से पूछे जाने पर कहा कि इस साल अन्य अन्य वर्ष की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही सर्दी पड़ रही है। जिससे गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए समाज के सभी लोगों को इनकी मदद के लिए आगे आना होगा। इस वर्ष पांच सौ गरीबों के बीच कंबल वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बतादे कि बीते वर्ष समाजसेवी नीरज कुमार उर्फ अकलू बाबा ने जिले के कई प्रखंड क्षेत्रो में जाकर करीब एक हजार गरीबों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया था। जिले के गरीब ग्रामीण जिला प्रशासन व समाज के जिम्मेदार लोगों से कंबल पाने की बाट जोहते रहते है। सर्दी के दिनों में लोगों के सहयोग से कंबल मिलने पर गरीबों की सर्दी आसानी से कट जाती हे।

मौके पर निर्दोष कुमार बिहारी प्रसाद शिक्षक पप्पू प्रसाद अखिलेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *