भाजपाइयों ने प्रतिपक्ष नेता अमर बावरी का किया सम्मान

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा पलामू के द्वारा आज जिला कार्यालय मेदिनीनगर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा प्रतिपक्ष के नेता अमर बावरी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर राम ने किया एवं संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सतीश पासवान ने किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी सम्मानित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।
सर्वप्रथम भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक के द्वारा अमर बावरी को सम्मानित किया गया उसके बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर राम अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात कुमार भुइयां ममता भुइयां लाभली गुप्ता मीना गुप्ता रेणु देवी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह एवं अन्य कई नेताओं के द्वारा नेता प्रतिपक्ष को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने सरकार पर आरोप लगाते कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। 28 दिसंबर को सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इसे लेकर प्रदेश की जनता में आक्रोश है।
इस दौरान पांच लाख नौकरी देने, सात हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने, तीन लाख रुपये का आवास देने, अनुबंध कर्मियों को स्थायीकरण करने सहित 1932 के खतियान के आधार पर नियोजन नीति बनाकर बहाली करने आदि वादे पूरे नहीं किए गए।
पूरे प्रदेश में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश है। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता के आक्रोश का नेतृत्व भाजपा करेगी और चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड में जो भी बुनियादी विकास हुए हैं, वह भाजपा की देन है। पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में ही रोड, पुल-पुलिया का जाल बिछाया गया था। मौजूदा सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं। केंद्रीय एजेंसियां इसकी जांच कर रही है। जांच की आंच हेमंत सोरेन तक पहुंच चुकी है।
मौके पर विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि कहा कि विधि व्यवस्था आकंठ भ्रष्टाचार के बीच राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति बन गई है प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के संरक्षण और समर्थन के गंभीर आरोप लग रहा है राज्य में भ्रष्टाचार लिप्त स्वयं मुख्यमंत्री जी घिरे है। सुलभ उपलब्ध बालू को सोना बना दिए हैं मुख्य्मंत्री यदि राज्य का मुख्य मंत्री कानून का खुल्लम-खुल्ला उलंघन करने लग जाए तो फिर आम जनता से कानून का पालन करने की बात या सरकार कैसे कर सकती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में हम 400 सीट जीतेंगे और आगामी विधानसभा में 60 सीट जीत कर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनायेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे विपिन बिहारी सिंह नरेंद्र पांडे विनोद सिंह रविंद्र सिंह कर्नल संजय सिंह प्रथम महापौर अरुणा शंकर प्रथम उपमहापौर मंगल सिंह अजय तिवारी शिवधारी राम जितेंद्र तिवारी अजीत सिंह धर्मेंद्र उपाध्याय अरविंद गुप्ता सुरेंद्र विश्वकर्मा मनोज दुबे जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह विशाल दुबे राकेश तिवारी प्रदीप पासवान सुजाता सिंह मुन्ना पासवान सोनू मालिक एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।