लोक सभा में बीडी राम नरपलामू एवं गढ़वा में खाद का कारखाना स्थापित करने की मांग किया,

0
298a7602-62c2-41fd-905f-54eea1347086

लोक सभा में बीडी राम नरपलामू एवं गढ़वा में खाद का कारखाना स्थापित करने की मांग किया,

 

सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के माननीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिलें क्रमशः पलामू एवं गढ़वा में खाद का कारखाना स्थापित करने की मांग किया। साथ ही साथ उक्त दोनों जिलों में स्वास्थ्य मेला आयोजित कराने का भी अनुरोध किया।

श्री राम ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो जिले आते हैं क्रमशः पलामू एवं गढ़वा। उक्त दोनों जिले आकांक्षी जिलों की सूची में आते हैं। यहॉ की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। किसी भी कल कारखाना को स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यथाः-जमीन, श्रम, बिजली, पानी एवं खनिज पदार्थ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की यह इच्छा है कि देश के अंतर्गत जो भी आकांक्षी जिले हैं उनको उन्नत जिलों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया जाय।

उपरोक्त उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति हेतु यह आवश्यक है कि वहां के निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय, क्योंकि कृषि पर संपूर्ण रूप से निर्भरता के फलस्वरूप अतिवृष्टि/अनावृष्टि की स्थिति में लोग पलायन को मजबूर हो जाते हैं और उनके समक्ष बेरोजगारी एवं भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दुर्भाग्यवश मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू के अंतर्गत मात्र एक छोटी सी कॉस्टिक सोडा की फैक्ट्री है जिसका उत्पादन बहुत कम है और रोजगार देेने की क्षमता भी बहुत सीमित है।

सांसद ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खाद का कारखाना स्थापित करने की कृपा की जाय, ताकि उन्हें रोजगार भी मिल सके। उपरोक्त मामले में माननीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार से प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत खाद कारखाना लगाने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *