डीलर के विरूद्ध ग्रामीणो ने प्रखंड प्रमुख को दिया आवेदन।

0
8a220650-50b1-4d71-92b6-0861bc0770e8

डीलर के विरूद्ध ग्रामीणो ने प्रखंड प्रमुख को दिया आवेदन।

कई माह से राशन नही देने का लगाया आरोप ।

मनिका: मनिका प्रखंड के कोपे जेरूआ गांव के आधा दर्जन ग्रामीण राशनकार्डधारियो ने दिन शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी के उनके आवास पहूँच कर डीलर सफीक अंसारी पर राशन नही देने का आरोप लगाया है ।कार्डधारी सरफुधीन मियां जहांगीर मियां ने प्रमुख को बताया की डीलर कार्ड मे चढ़ाये गये नामो मे से मात्र तीन नाम के लाभुक का राशन दिया जाता है बाकी अन्य परिवार के सदस्यो का राशन डकार लिया जाता है ।मालती देवी रूपांतर कुमारी को पिछले तीन माह से राशन नही दिया गया ।वही मुर्तजा अंसारी अलाउद्दीन अंसारी नैसार अंसारी ने भी डीलर पर राशन नही देने का आरोप लगाया है ।इस बावत प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने कहा कोपे पंचायत मे डीलरो के द्वारा काफी मनमानी की जा रही है राशनकार्डधारियो को ऑनलाइन पर्ची निकालने मे राशन के जगह पर पत्थर रखा जाता है ।डीलर के उक्त कृत के बावत जिले के उपायुक्त से कारवाई की मांग करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed