उत्कर्ष छात्रावास में बच्चों के बीच भाजपा नेता ने बांटे कम्बल

0
2b19976b-a8c0-4260-9019-c8cf9cde04ac

उत्कर्ष छात्रावास में बच्चों के बीच भाजपा नेता ने बांटे कम्बल

गिरिडीह बेड़ा स्थित उत्कर्ष छात्रावास में आज वहां 60 बच्चों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर वहां अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कंबल का वितरण भाजपा नेता सह अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नु कांत ने किया। उन्होंने इस मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और सहायक सामाजिक सुरक्षा निदेशक कौशिक अप्पू जी के प्रयास की सराहना किया । कहा कि उन्हीं के निर्देश पर इन बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड में बच्चों के बीच कंबल की कमी थी। श्री कांत ने इस अवसर पर कार्बन रिसोर्सेस के प्रबंध निदेशक सुरेश जालान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इन बच्चों के लिए कंबल की व्यवस्था दी है। हर अच्छे और नेक काम के लिए कार्बन रिसोर्सेस कंपनी समाज के साथ खड़ी रहती है। यह एक बड़ी और सकारात्मक सोच का फलाफल है। । उन्होंने इस मौके पर उद्योगपति गुणवंत सिंह के भी प्रयासों की चर्चा की और कहा कि एक लंबे समय से इस छात्रावास को उन्होंने आर्थिक संबल दिया है। अपना सक्रिय योगदान निभाया है ।कांत ने कहा कि इस छात्रावास की पृष्ठभूमि में तत्कालीन उपायुक्त बदना दादेल जी के प्रयास की जितनी तारीफ की जाए वह कम होगी ।जिनके सोच की वजह से आज इस छात्रावास की नीव पड़ी है । यहां 60 से अधिक बच्चे रह रहे हैं।इस अवसर पर सहायक सामाजिक सुरक्षा निदेशक कौशिक अप्पू उपायुक्त महोदय के प्रयास की सराहना की और कहा कि उन्हें के निर्देश पर चुन्नू कांत से आग्रह किया गया था कि इन बच्चों के लिए कंबल की व्यवस्था हो सके। तो किया जाए और चुन्नू कांत ने तत्क्षण बच्चों के लिए कंबल व्यवस्था की है ।इसके लिए उनके प्रयास की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक पी एम बरनवाल भी उपस्थित थे। जो उन बच्चों के बीच निशुल्क शिक्षा देते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *