भाजपा महिला मोर्चा पलामू जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

0
15893757-6af3-4b7d-9a6c-a8f1561f3b11

भाजपा महिला मोर्चा पलामू जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

संपर्क-संवाद-समस्या-समाधान से होगा महिलाओ का सशक्तिकरण-आरती सिंह। मेदिनीनगर। भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा जिला कार्समिति की बैठक जिलाध्यक्ष सीटू गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए उनसे संपर्क संवाद कर उनके समस्या का समाधान करना ही महिला मोर्चा का लक्ष्य है। जिससे संगठन का विस्तार होगा और महिलाएं सामाजिक आर्थिक रूप से सशक्त भी होगी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है जिसमें महिलाओं का योगदान भी महत्वपूर्ण है। केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पोषाहार योजना, अन्न योजना,पेंरबशन योजना, बीमा योजना सहित अन्य सैकड़ो योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचा रही हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी महिलाओं को आर्थिक रूप से भी सशक्त एवं आत्मनिर्भर किया जा रहा है। मोदी सरकार गरीब किसान महिलाए युवाओं के जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति अंतोदय तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे यह सुनिश्चित करना हर एक भाजपा कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है। महिलाओं एवं देश की सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार प्रतिवाद है आज मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान पूरे विश्व में बढा है। आर्थिक संपन्नता के साथ देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। पंचायत से जिला परिषद तक ग्रामीण महिलाएं अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति तत्पर हो गई है और आने वाले दिनों में विधानसभा एवं लोकसभा में ३३% प्रतिशत भागीदारी होगी। भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष विजया आनंद पाठक ने कहा कि पचनिष्ठा ही पार्टी का मूल मंत्र है पार्टी का महिला मोर्चा जितना सशक्त होगा संगठन उतना ही मजबूत होगा। आधी आबादी महिलाओं की है महिलाएं जागरूक होगी तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा। सबको मिलकर कर्तव्य निष्ठा के साथ मोदी जी के सपनों का आत्मनिर्भर भारत बनाना है। जिला प्रभारी कल्याणी देवी ने कहा कि संगठन का विस्तार आवश्यक है मजबूत महिला संगठन से मोदी सरकार की योजनाओं को घर घर लाभुको तक पहुंचने में मदद मिलती है। आज महिलाएं समाज और देश को समृद्ध बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। मोदी सरकार शौचालय से लेकर शिक्षा पानी बिजली सड़क अनाज सिंचाई आवास इलाज एवं अन्य सुविधा हर गरीब परिवार तक पहुंचे इसके लिए दिन रात कार्य कर रही है। कार्य समिति बैठक में किरण अग्रवाल सुमन देवी उषा मुखीया रेखा देवी चिंतामणि देवी प्रतिमा गुप्ता उषा अग्रवाल इंदु गुप्ता मंजू अग्रवाल संगीता अग्रवाल प्रिया सिंह रीमा देवी सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन आनंदी ने और धन्यवाद ज्ञापन सुनीता देवी ने किया। जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *