शहीद स्मारक पार्क में विजय दिवस मनाया गया

0
ac5de7b4-b989-4c81-bb99-ebe72c3c1af9

शहीद स्मारक पार्क में विजय दिवस मनाया गया

 

आज मेदिनीनगर के सदर प्रखंड के पोल पोल में स्थित शहीद स्मारक पार्क में भारत-पाक युद्ध 1971 विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं अध्यक्षता पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शौर्यांजलि दी गई। पूरा परिसर शहीद परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का अमर रहे, शहीद युगम्बर दिक्षित अमर रहे, शहीद प्रबोध महतो अमर रहे, शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी अमर रहे, शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला अमर रहे के नारो से गुंजायमान हो उठा। ज्ञात हो की विश्व के इतिहास में दो देशों के बीच एक ऐसा युद्ध हुआ जिसमें 93000 सशस्त्र सैनिकों को युद्ध बंदी बनाया गया। भारतीय सैनिकों के पराक्रम के सामने पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने टेक दिए थे‌। और विश्व के मानचित्र पर बांग्लादेश नामक देश का उदय हुआ था। आज पूरा भारत वर्ष भारतीय सैनिकों के शौर्यता एवं पराक्रम का गुणगान करते हुए युद्ध भूमि में बलिदान हुए सैनिकों को नमन कर रहा है एवं विजय दिवस मना रहा है। तथा उनके वीर गाथाओं को सुनाकर युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित कर रहा है। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति कर्नल संजय अखौरी, पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, अभिमन्यु कुमार सिंह, मंगल पांडेय, रुपेश कुमार, गिरिजा ठाकुर, अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *