फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण का प्रचार अभियान प्रारंभ;

0
4af5614f-c864-434a-8958-5e2dd98dfca7

फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण का प्रचार अभियान प्रारंभ

 

विवेकानंद आई टी आई जबरा रोड कोर्रा हजारीबाग से कर दिया गया है।हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा के द्धारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित किया गया और इसके साथ ही प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया गया। इस फिल्म में सभी कलाकार झारखन्ड के हैं। संगीत और पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुम्बई में कराया गया है। भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अइयर ने गीतों को गाया है। गीतकार डा हरेराम पांडेय और गजानंद पाठक हैं। फिल्म के निर्देशक डा बिमल कुमार मिश्रा और निर्माता गजानंद पाठक हैं।
माननीय सांसद महोदय ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर इस फिल्म का प्रीमियर शो हजारीबाग में कराने का प्रस्ताव रखा है। निर्माता टीम ने सहमति जताई है।गजानंद पाठक ने प्रस्ताव दिया कि फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण को भारतीय संसद के ऑडीटोरियम में दिखाया जाए। माननीय सांसद महोदय ने कहा कि वे इसका पुरा प्रयास करेंगे। माननीय सांसद महोदय ने स्वामी विवेकानन्द की वाणी और जगतगुरू श्री रामकृष्ण परमहंस की वाणी को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि सत्य एक ही है और ज्ञानी जन उसे विविध प्रकार से कहते हैं। सांसद महोदय ने इसके प्रचार की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *