मनिका पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान से चालको मे हड़कंप।

0
Untitled

मनिका पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान से चालको मे हड़कंप।

मनिका पुलिस ने बगैर हेलमेट के मोटरसाईकिल चला रहे चालको के विरूद्ध कसा शिकंजा।

मनिका: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा मनिका थाना क्षेत्र मे लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।बुधवार दिन को एनएच 39स्थित पंचफेड़ी चौक मे मनिका पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चेकिंग अभियान चलाकर बगैर हेलमेट के चला रहे मोटरसाईकिल सवारो को पकड़ा ।पकड़े गये सभी मोटरसाईकिल को जब्त कर मनिका थाना परिसर मे लगाया गया है ।इस बावत मनिका पुलिस ने बताया की जब्त किये गये सभी मोटरसाईकिल का चालान काटा गया है ।बगैर हेलमेट के चला रहे मोटरसाईकिल सवारो को डीटीओ ऑफिस मे अपना चालान की राशि जमा करना पड़ेगा ।वही मोटरसाईकिल के अन्य कागजात नही रहने पर कोर्ट से चालान जमा कराने के बाद ही मोटरसाईकिल छोड़ी जायेगी ।गौरतलब हो की लातेहार जिले मे सड़क दुर्घटना मे बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही थी ।बगैर हेलमेट के मोटरसाईकिल चलाने वाले चालको की दुर्घटना मे मौत की संख्या ज्यादा देखी जा रही थी ।लातेहार जिले मे सड़क दुर्घटना मे हो रही बेतहाशा वृद्धि से चिंतित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने बगैर हेलमेट के मोटरसाईकिल चला रहे चालको के विरूद्ध सख्त कदम उठाया।लगातार क्षेत्र मे पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चेकिंग अभियान चलाने का परिणामस्वरूप क्षेत्र मे चार पांच दिन से मोटरसाईकिल दुर्घटना मे भी कमी देखी जा रही है ।हालांकि पुलिस द्वारा बगैर हेलमेट के मोटरसाईकिल चला रहे चालको के विरूद्ध लगातार चेकिंग अभियान से लोगो मे हड़कंप व्याप्त हो गया है ।चेकिंग अभियान शुरू होते ही सड़के सुनसान हो जाती है ।बगैर हेलमेट चला रहे मोटरसाईकिल सवार जहां के तहा डर से अपनी अपनी गाड़ी खड़ी कर चेकिंग अभियान समाप्त होने का घंटो इंतेजार करते देखे जा सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *