मो.फारूक को बनाया गया अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष;
मो.फारूक को बनाया गया अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं में हर्ष
ऑल इंडिया कॉंग्रेस कमिटी के द्वारा यह मनोनयन जारी
सिमरिया : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा चतरा जिला के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में मो. फारूक को बनाया गया है। मो फारूक को अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मनोनयन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वहीं लोगों ने बधाई दिया है। नव चयनित कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो फारूक ने बताया कि पार्टी ने जो मुझे दायित्व दिया है वह मैं बखूबी निष्ठापूर्वक निभाउंगा साथ हीं पार्टी के उत्थान के लिए हर संभव ततपर रहूँगा।बधाई देने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे, हाजी साबिर हुसैन, कामाख्या नारायण सिंह,परवेज आलम,श्री बाल गोविन्द बैठा, ओमप्रकाश पाठक,रकीबुल अंसारी, नशरुद्दीन अंसारी, रुस्तम अंसारी सुबेस राम,मेराज अंसारी, उस्मान अंसारी,मोहम्मद ऐनुल, धर्मेंद्र यादव, अरुण यादव, महेन्द्र साव, असरार अंसारी, कासिम अंसारी, इकबाल अंसारी, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद कुदुस, यशवंत यादव, वली हकीम, खय्याम कोसर, अब्दुला अंसारी, मोहमद इरफान, इदरीस अंसारी के अलावे आबिद अंसारी का नाम शामिल है।
