डेडीकेटेड इन्टर कॉलेज के प्रागंण में एनसीसी की टिम की ओर से सफल वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
डेडीकेटेड इन्टर कॉलेज के प्रागंण में एनसीसी की टिम की ओर से सफल वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
रक्षा मंत्रालय, डायरेक्टरेट जनरल राष्ट्रीय कैडेट कोर के अंतर्गत 44 झारखंड बटालियन एन० सी० सी० का कार्यालय जो कि डाल्टनगंज में स्थित है, वह संपूर्ण पलामू प्रमंडल में एन० सी० सी० की समस्त डकार की गतिविधियां संभालती है और उनको कार्यन्वित करती है।
इस कार्यालय के पदाधिकारी एवं समादेशी अधिकारी, कर्नल अमिताभ मुखर्जी पलामू प्रमंडल क्षेत्र में एन० सी० सी० के प्रभारी हैं। इनके दिशानिर्देशों एवं पर्यवेक्षण में 29 नवंबर से 08 दिसम्बर 2023 तक डाल्टनगंज, लिलवाकरम स्थित, मानव देवी डेडीकेटेड इन्टर कॉलेज के प्रागंण में एक और सफल वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 10 दिवस के इस प्रशिक्षण शिविर में पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले, गढ़वा, मेदिनीनगर और लातेहार के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के तक़रीबन 430 एन० सी० सी० कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
इन कैडेट्स को शिविर के दौरान मिल-जुल कर कार्य करना और अनुशासित दिनचर्या एवं जीवन से अनुभव करवाया गया। शिविर भाईचारे से रहने की शिक्षा भी दी गई जो कि आज के उथल-पुथल भरे जीवन में बहुत ही ज़रूरी है और सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। कैडेट्स को सैन्य जीवन का भी अनुभव करवाया गया।
कर्नल अमिताभ मुखर्जी साहब ने कैडेट्स को सामाजिक एवं व्यक्तिगत मनोविज्ञान के मिश्रण के लेक्चर से कैडेट्स को अपने आने वाले जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने के तरीकों से अवगत करवाया। इनका एक ही मंत्र है जो कि वह कैडेट्स को सिखाते हैं, भीड़ से कुछ अलग हम कर पाएं तभी हम समाज का उत्थान करने में सक्षम हैं।
इस शिविर में एन० सी० सी० अधिकारी सतीश दुबे और उदय कुमार के साथ भारतीय सेना के सूबेदार मेजर माना उरांव, सूबेदार बिमलेश, शिभू सोरेन, हवलदार स्वर्णजीत, अशोक, मनदीप सिंह, और हवालदार बृजेश का विशेष योगदान रहा।
