पति के खून की प्यासी बनी महिला, देवर संग मिलकर दिया बड़ी घटना को अंजाम;

0
8a9d146a92c13ac3ad14277f0ef28d08f0a97cce8c5bca89203942f02c8f1e3d

पति के खून की प्यासी बनी महिला, देवर संग मिलकर दिया बड़ी घटना को अंजाम पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज घटना उजागर हुई है। जहां एक महिला अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारना चाह रही थी, पर गनीमत रही कि युवक बच निकला। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने पत्नी समेत उसके आशिख और एक अन्य को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पिथौरागढ़ के व्यक्ति की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई थी कि उसके चचेरे भाई और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने 21 नवंबर की रात में उसके घर में घुसकर उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया था। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित की पत्नी का पीड़ित के चचेरे भाई के साथ विवाह से पहले से लव अफेयर चल रहा था। जिसके चलते महिला और उसका देवर उसे मारकर अपने रास्ते से हटाना चाहता था।

बताया जा रहा है कि महिला का पति लखनऊ में काम करता था। जहां उसको मरवाने के लिए पत्नी ने लखनऊ से उसे घर बुलाया। जहां महिला के देवर और पीड़ित का चचेरा भाई जो कि गांव सैलई पिथौरागढ़ का रहने वाला है उसने साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र कर पीड़ित को 21 नवंबर की रात तीनों आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मरवाने की योजना बनाई।

जिसमें आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की लेकिन वो रात का समय रहते वहां से भाग निकला जिससे उसकी जान बच गई। वहीं अब पूरे मामले में पुलिस के पूछताछ में पत्नी और देवर प्रेमी ने सारे राज उगल दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *