बच्चों को लेकर पत्नी चली गई मायके, परेशान होकर पति ने की आत्महत्या

0
download (7)

बच्चों को लेकर पत्नी चली गई मायके, परेशान होकर पति ने की आत्महत्या

 

नवाबगंज थानाक्षेत्र में मंगलवार की रात युवक ने फांसी लगा कर सुसाइड कर ली. युवक के आत्महत्या करने का कारण पत्नी के बच्चों सहित मायके चला जाना बताया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार नवाबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम नगला हीरा सिंह निवासी भूरे राजपूत (36 ) खेती किसानी का काम करता था. कुछ दिन पूर्व पत्नी मायके चली गई थी. पति के कई बार फोन करने के बाद जब पत्नी घर पर नहीं आई तो वह बच्चों के साथ मारपीट करने लगा. बच्चों ने फोन पर मां को बताया. मंगलवार को विनीता देवी अपनी ससुराल नगला हीरा सिंह आई. वह चारों बच्चों को साथ लेकर चली गई. पत्नी के इस कृत्य से आहत पति ने बीती रात नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि भूरे अपने परिजनों से अलग मकान बनाकर रह रहा था. सुबह भूरे की मां राम पोथी देवी अपने पुत्र के घर पहुंची. उसने दरवाजे को खोला तो उसकी चीख निकल गई. दरवाजे के सामने ही उसके पुत्र का शव फंदे पर लटका हुआ था. घटना की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने थाना अध्यक्ष को सूचना दी. अनिल राजपूत नगला हीरा सिंह गांव के ही रहने वाले हैं. मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा तथा फ़िंगर प्रिंट टीम ने जांच पड़ताल की. भूरे की पत्नी विनीता देवी का मायका आकल गंज थाना मऊ दरवाजा में है. उसकी बड़ी पुत्री वंदना (13 ) नंदी देवी( 5 )परी (3 ) और एक पुत्र आर्यन (1 ) बताया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *