90 साल के बुजुर्ग ने निमित्त व्यायाम से सबको चौंकाया, कई युवाओं को छोड़ा पीछे!
90 साल के बुजुर्ग ने निमित्त व्यायाम से सबको चौंकाया, कई युवाओं को छोड़ा पीछे!
उम्र महज एक संख्या है, यह साबित कर दिखाया है 90 वर्षीय महावीर साहू उर्फ़ बिलौटी साहू जो की पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के पंचायत रबदा ग्राम त तुमबागड़ा के निवासी है ,
जिन्होंने निमित्त व्यायाम (योग और ध्यान) के दम पर न केवल अपनी फिटनेस को कायम रखा, बल्कि कई युवाओं को भी पछाड़ दिया। तुम बागड़ा के रहने वाले महावीर साहू उर्फ बिलौटी साहू की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।निमित्त व्यायाम का जादू: बिलौटी साहू पिछले 10 साल से रोजाना सुबह 4 बजे उठकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करते हैं। वे कहते हैं, “निमित्त व्यायाम ने मुझे न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनाया, बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी दिया।” उनकी दिनचर्या में सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका प्राणायाम और ध्यान शामिल हैं, जो उन्हें चुस्त-दुरुस्त रखते हैं। वहीं पर सिटी न्यूज़ संवाददाता को उन्होंने बताया कि अभी भी मैं 5 से 10 किलोमीटर पैदल भ्रमण कर सकता हूं।
स्वास्थ्य का राज: साहू का कहना है कि नियमित व्यायाम के साथ-साथ संतुलित आहार और सकारात्मक सोच उनके स्वास्थ्य का राज है। वे हल्का भोजन, जैसे दलिया, फल और हरी सब्जियां, लेते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। उनकी सलाह है, “उम्र कोई बाधा नहीं है। अगर आप नियमित व्यायाम और अच्छी जीवनशैली अपनाएं, तो आप भी फिट रह सकते हैं

