813 सहायक आचार्य नियुक्ति के बाद भी बीआरसी में बना रहे हाजिरी–रूचिर तिवारी

स्कूलों के अंदर शिक्षकों की भारी कमी फिर भी पदस्थापना में देरी जिम्मेवार कौन–भाकपा

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने पलामू जिला के अंतर्गत 813 सहायक आचार्य की नियुक्ति के बाद भी अभी तक उनका पदस्थापना नहीं होने पर चिंता व्यक्त किया है। इस संबंध में श्री तिवारी ने पलामू आयुक्त को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि इन 813 सहायक आचार्य की नियुक्ति होने के 10 दिन बाद भी उन्हें स्कूल में पदस्थापित नहीं किया गया जबकि जिला के अंतर्गत सभी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है और यह 813 सहायक आचार्य बीआरसी में जाकर के सिर्फ अपना हाजिरी और अपना वेतन बना रहे हैं। आखिर किस कारण से इन शिक्षकों की पदस्थापना अभी तक नहीं हुआ है जिला स्थापना समिति के अध्यक्ष पलामू उपायुक्त होती है लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक इन शिक्षकों को बैठा कर रखना समझ से परे है। वहीं शिक्षा विभाग के कार्यालय में पदस्थापना में भारी लूट मचा हुआ है । जबकि झारखंड राज्य के अंतर्गत ही हजारीबाग एवं गोंडा जिला में सहायक आचार्य का पदस्थापना मेरिट के आधार पर स्कूलों में पद स्थापना हेतु चयन किया गया जो सही है। पलामू उपायुक्त को भी यही प्रक्रिया अपनाकर अभिलंब सहायक आचार्य को स्कूलों में पदस्थापित करना चाहिए ताकि पलामू जिला में चल रहे शिक्षकों की किल्लत को दूर हो सके एवं बच्चों का पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सके। वही शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला शिक्षा अधीक्षक , शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी जो पदस्थापना के लिए इन सहायक आचार्य पर पैसा लेनदेन करने के लिए गिद्ध दृष्टि जमाए हुए हैं उनका भी पर्दाफाश हो सके। अन्यथा भाकपा आंदोलन को बाध्य हो जाएगी।