52वीं बार रक्तदान कर रोहित खंडेलवाल ने बचाई बच्ची की जान, मानवता की मिसाल बना मारवाड़ी युवा मंच

52वीं बार रक्तदान कर रोहित खंडेलवाल ने बचाई बच्ची की जान, मानवता की मिसाल बना मारवाड़ी युवा मंच

गुमला में मारवाड़ी युवा मंच ने एक बार फिर मानवता और सेवा का परिचय देते हुए गंभीर रूप से बीमार एक बच्ची की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में बच्ची को तत्काल A+ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही मंच के रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। यह उनका 52वां रक्तदान था, जिसकी शहरभर में सराहना हो रही है।

मारवाड़ी युवा मंच ने कहा कि संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद की जान न जाए। रक्तदान के दौरान सदर अस्पताल के डॉक्टर सुनील राम, लैब टेक्नीशियन राकेश सिंह, संगीता कुजूर और मंजू किंडो सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन ने भी मंच के सदस्यों के इस निरंतर मानवीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।