45 घंटे का मौनव्रत और अन्न का एक दाना भी नहीं
45 घंटे का मौनव्रत और अन्न का एक दाना भी नहीं… पीएम इस तरह विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगा रहे ध्यान कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी 45 घंटे की ध्यान साधना कर रहे। ध्यान साधना के दौरान प्रधानमंत्री कड़े नियमों का पालन करेंगे। जानकारी के अनुसार 45 घंटे के दौरान पीएम मोदी सिर्फ तरल आहार लेंगे। वो नारियल पानी का सेवन करेंगे। अंगूर के जूस का सेवन करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान मौनव्रत का पालन करेंगे। वहीं वो ध्यान कक्ष से बाहर नहीं आएंगे।
