27 साल बाद कार्मेल स्कूल 1999 बैच का भव्य रीयूनियन, पुरानी यादों से भावुक हुए पूर्व छात्र

गिरिडीह. कार्मेल स्कूल के 1999 बैच के पूर्व छात्रों ने 27 साल बाद पहली बार अपने स्कूल का रीयूनियन आयोजित किया.गार्डन व्यू होटल में हुए इस मिलन समारोह में पुरानी यादें ताजा हो गईं. छात्र-छात्राएं ज़िंदगी के किस्से, संघर्ष और कामयाबियों की कहानियां साझा कर भावुक हो गए.
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि बैच ने अपने कुछ स्कूल शिक्षकों को भी आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया. गुरु-शिष्य का मिलन देखकर माहौल भावुक हो उठा. सभी पूर्व छात्र कार्मेल स्कूल से ही पढ़े हुए थे. पूर्व छात्रों ने कहा कि 27 साल बाद एक मंच पर मिलकर लगा ही नहीं कि इतना समय बीत गया. स्कूल के दिन आज भी जेहन में ताजा हैं. मौके पर कार्मेल शिक्षिका उर्मी दत्ता, मैम आरती गुप्ता, सुशांतो रॉय ,ग्रुप कोऑर्डिनेटर,रोहित तरवे,सुमन रॉय,संदीप चौधरी,आकांशा जैन,नेहा गौरीसारिया,रितेश अग्रवाल व निलेश लाल समेत कई लोग उपस्थित थे