लेदा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों की घोषणा, मनोज कुमार पांडेय ने दी शुभकामनाएं

आज भारतीय जनता पार्टी नव सृजित लेदा मंडल में मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार और जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय के सहमति से अपने मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की । साथ ही सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति और समन्वय से किया गया है। आगे प्रत्येक मोर्चा के पदाधिकारियों की भी घोषणा बहुत जल्द की जाएगी । भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन है, जिसका श्रेय यहां पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्तायों को जाता है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में देश को शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है।