22 सितंबर को मेदिनीनगर में होगा राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 22 सितंबर को
मेदिनीनगर, पलामू।
एम. के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चियांकी, मेदिनीनगर, पलामू में डी.ए.वी. स्पोर्ट्स-2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 22 सितंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न डी.ए.वी. विद्यालयों से आए प्रतिभावान खिलाड़ी अपने खेल कौशल एवं उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, कतरास, लातेहार, कोडरमा सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के डी.ए.वी. विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्राप्त सूची के अनुसार लगभग 20 डी.ए.वी. विद्यालयों की सहभागिता है।
इस राज्य स्तरीय आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है। खो-खो जैसे पारंपरिक भारतीय खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्