18 वर्षों की सेवा के बाद सहायक अध्यापक अमित कुमार को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में छलके जज़्बात

18 वर्षों की सेवाओं के बाद सहायक अध्यापक अमित कुमार को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में छलके जज़्बात

बरवाडीह(लातेहार)।बरवाडीह प्रखंड के छेचा पंचायत अंतर्गत पीएम श्री मध्य विद्यालय, होरिलॉग में पदस्थापित सहायक अध्यापक अमित कुमार के सहायक आचार्य के रूप में चयन होने तथा उनकी नई पदस्थापना लुहूर में होने पर विद्यालय परिवार की ओर से शनिवार को भावभीना विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम भावनाओं से सराबोर रहा, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने अमित कुमार के योगदान को याद करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इसके बाद मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, कांग्रेस प्रदेश सचिव रविंद्र राम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंददेव राम, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश राम, पूर्व मुखिया हुलास सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, विदाई गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विदाई गीतों के दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया। कई छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गईं, वहीं शिक्षक अमित कुमार भी अपने विद्यार्थियों का स्नेह देखकर भावुक हो उठे।अपने संबोधन में अमित कुमार ने कहा कि उन्होंने इस विद्यालय में 18 वर्षों से अधिक समय तक सहायक अध्यापक के रूप में सेवा दी। इस दौरान विद्यालय परिवार, प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यार्थियों का उन्हें हमेशा भरपूर सहयोग और स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है। विद्यालय छोड़ने का मन नहीं है, लेकिन सरकार के नियमों के अनुरूप नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से जीवन में अनुशासन और मेहनत को अपनाने का संदेश दिया।
जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने कहा कि अमित कुमार की कर्मठता, सादगी और विद्यालय के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। सहायक अध्यापक से सहायक आचार्य के रूप में उनका चयन उनकी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिस शिक्षक की विदाई में पूरा विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राएं भावुक हो जाएं, उससे बड़ा सम्मान किसी शिक्षक के लिए नहीं हो सकता।विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ने कहा कि शिक्षा समाज निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। अमित कुमार ने अपने कार्यकाल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ अब नए विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा।कांग्रेस प्रदेश सचिव रविंद्र राम ने कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य का निर्माण करते हैं। अमित कुमार ने अपने समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी से शिक्षा जगत में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंददेव राम ने कहा कि अमित कुमार के सहयोग, मेहनत और विद्यालय के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज विद्यालय पीएम श्री विद्यालय के रूप में पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि अमित कुमार ने हमेशा एक शिक्षक से बढ़कर विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी कमी विद्यालय परिवार हमेशा महसूस करेगा।समारोह के अंत में विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने अमित कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी राधा कुमारी को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।कार्यक्रम का संचालन एस. बारला ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, महताब आलम, अमरेंद्र कुमार, अजीत सिन्हा, शशि मंडल, दिलेश यादव, संजय सिन्हा सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षाकर्मी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।समारोह सौहार्द, सम्मान और भावनात्मक माहौल के बीच