13 जनवरी 2026 को होने वाले “अहीर जतरा” कार्यक्रम को लेकर हुई प्रखण्ड कमिटी की बैठक

सिसई (गुमला)। सिसई प्रखण्ड क्षेत्र के ओलमुंडा पंचायत अंतर्गत कोड़ेकेरा गांव अहीर सेना प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित की गई l जिसकी अध्यक्षता अनिल यादव ने की इस बैठक में अहीर सेना के सभी पंचायत पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए अहीर सेना के प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि 13 जनवरी को अहीर जतरा का आयोजन गुमला में किया जा रहा है। इस जतरा में अहीर सेना के द्वारा ओबीसी आरक्षण को लेकर उग्र आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार किया जाएगा। इसकी भी तैयारी किया जा रहा है,ओबीसी आरक्षण को लेकर अनिल यादव ने बताया है कि राज्य के 7 जिलों में ओबीसी आरक्षण पूरी तरीके से शून्य है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए नीरज अधिकारी ने आगामी अहीर जतरा में समाज के सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए अपील किया है।

बैठक में पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन करते हुए अहीर सेना के ओलमुंडा पंचायत अध्यक्ष मुस्कान गोप ,उपाध्यक्ष मोहन गोप, सचिव बिनोद गोप, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोप, तथा महिला अध्यक्ष बसंती देवी को बनाया गया है। ओलमुंडा पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्षों ने कहा कि आगामी 7 दिसंबर को जतरा को लेकर वृहत बैठक की तैयारी की जाएगी और अहीर समाज को जागरूक के लिए पंचायत स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में अहीर सेना के सक्रिय सदस्य सीता राम गोप ,राजेश गोप,राहुल गोप सुदामा गोप,संतोष नाग,उपेन्द्र गोप,सविता देवी, मनो देवी,बधनी देवी एवं सुमित्रा देवी, उपस्थित थे।