युवती के साथ हुईं छेड़खानी का दस दिन बाद हुई प्राथमिकी, अबतक नहीं हुई कार्रवाई
हुसैनाबाद में कानून व्यवस्था चौपट
युवती के साथ हुईं छेड़खानी का दस दिन बाद हुई प्राथमिकी, अबतक नहीं हुई कार्रवाई
छेड़खानी करने वाले युवक को तत्काल गिरफ्तार होना चाहिए: भाजपा
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ एक युवक द्वारा छेड़खानी के दस दिन बीत जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के बाद भी स्थानीय पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पुलिस के रवैया से आम लोगों में नाराजगी है। यह बातें हुसैनाबाद भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार का अधिकारियों व पुलिस कर्मियों पर कोई कंट्रोल नहीं है। उन्हें मनमाना करने की पूरी छूट है। इसमें स्थानीय विधायक की भूमिका भी संदिग्ध है। विधायक आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे है। उन्हीं के प्रभाव में आकर स्थानीय पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं कर रही है। वरिष्ठ नेता रामराज मेहता ने कहा कि झारखंड में लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राजधानी रांची से लेकर हुसैनाबाद तक लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं आम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने पुलिस प्रशासन को खुली छूट दे रखा है। उन्होंने हुसैनाबाद में छेड़खानी घटना के दोषी युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गुप्ता ने कहा कि हुसैनाबाद के एक गांव में छेड़खानी की घटना पर विधायक की चुप्पी उनके चाल चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विधायक आरोपी को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। श्री गुप्ता ने हुसैनाबाद में नर्तकी हत्या कांड खराब कानून व्यवस्था का जीता जागता सुबूत है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन चलाने पर बाध्य होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता अजय गुप्ता, योगेंद्र सिंह उर्फ गुडु सिंह, रामराज मेहता ,रंजीत पासवान,उदय विश्वकर्मा, ओम प्रकाश राजवंशी, अखिलेश मेहता, रजनीश मिश्रा आदि मौजूद थे।
