युवा दिवस का कार्यक्रम का अयोजन किया गया महाविद्यालयो में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया

0
2f2a5e63-dcb0-43c5-a710-3ee406e0cdb8

युवा दिवस का कार्यक्रम का अयोजन किया गया महाविद्यालयो में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 12 जनवरी युवा दिवस के शुभ अवसर पर पूरे पलामू जिले में के 12 प्रखंडों में युवा दिवस का कार्यक्रम किया गया सर्वप्रथम मेदिनीनगर में स्वामी विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात महाविद्यालयो में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिले के रामगढ़ प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल में खेलकूद कार्यक्रम का परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजन किया गया,किशनपुर मे भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,छतरपुर इकाई में विचार संगोंष्टि,पड़वा में शोभायात्रा,चैनपुर इकाई के द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर परिषद के विभाग संयोजक गोविंद मेहता ने कहा कि
समाज सेवक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने की आवश्यकता है तब ही हम भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प पूरा कर सकते हैं,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामाशंकर पसवान ने कहा कि
पूरा देश आज (12 जनवरी) राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा हैं,आज के दिन भारतीय हिंदू साधू,धार्मिक शिक्षक, दर्शनशास्त्री, लेखक,भारतीय गुरू रामकृष्ण के मुख्य शिष्य स्वामी विवेकानंद की जयंती हैं,उक्त अवसर पर परिसर के जिला संयोजक सुमित पाठक,
परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार चेरो,रामाशंकर पसवान अभय वर्मा, राजन कश्यप,प्रकाश पांडे,गीतांजलि कुमारी,जनता शिवरात्रि महाविद्यालय के कॉलेज अध्यक्ष आकाश वर्मा,योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय की कॉलेज अध्यक्ष सुरभि ठाकुर,सुशील विश्वकर्मा शशिकांत सुमन आदि कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व किया!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed