“यूपीआई ठगी करते पकड़ा गया युवक: मेराल के हासनदाग बाजार में दुकानदार ने रंगेहाथ पकड़ा, पंचायत में सुनाई गई सजा”
मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में एक साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार हासनदाग बाजार में मुना चौधरी के किराना दुकान से एक युवक 15 सौ रुपए राशि के लगभग किराना सामान लेता है और यूपीआई से पैसा डालकर स्क्रीनशॉट दिखाता है कि पैसा चला गया लेकिन किराना दुकान के मालिक मुन्ना चौधरी द्वारा अपना बैलेंस चेक करने पर पैसा नहीं आने की बात कहा गया। उनके द्वारा उस युवक से एक बार पहले भी इसी तरह का₹600 के सामान लेने के बाद यूपीआई से पेमेंट किया गया था लेकिन पैसा खाता में नहीं आया था। उसे पूछने पर युवक ने कुछ भी कहने से इनकार किया। जिसका पहचान दुकानदार द्वारा किया गया जो तीसरटेटूका गांव के इब्राहिम अंसारी के पुत्र रहमतुल्लाह अंसारी के रूप में किया गया । जब दोबारा उक्त युवक द्वारा इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया तो दुकानदार द्वारा पकड़ लिया गया तभी आसपास के लोग जुट गए और उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया गया। तथा उसके परिजनों को इसकी सूचना दिया गया और सूचना पाकर परिजन सुबह हासनदाग बाजार पहुंचे जहां दुकानदार द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी सहित गांव के कई गणमान्य लोगों को बुलाया गया । जहां स्थानीय पंचों द्वारा फैसला सुनाते हुए 51 बार युवक से उठक बैठक करने की सजा सुनाई गई और दुकान से लिए गए सामान के बदले राशि दीवाते हुए मामला को रफा-दफा किया गया।

