यूपी और झारखंड में भी किस्मत आजमाएगी JDU, नीतीश कुमार करेंगे चुनावी रैली; तैयारी शुरू

0
4053ed23-8377-4125-9068-b47381870c37

यूपी और झारखंड में भी किस्मत आजमाएगी JDU, नीतीश कुमार करेंगे चुनावी रैली; तैयारी शुरू

 

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नीतीश कुमार की पार्टी एक्टिव शुरु हो गई है। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी की रणनीति के तहत नीतीश कुमार बिहार के अलावा झारखंड और यूपी से भी किस्मत आजमाएंगे। इसे लेकर प्रचार-प्रसार का दौर दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरूआत झारखंड से होने जा रही है। हालांकि नीतीश किस राज्य में कितनी रैलियां करेंगे इस बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं दी गई है। जदयू ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से खेल सकते हैं दांव

यूपी के फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से नीतीश कुमार चुनाव लड़ने के लिए यूपी प्रदेश इकाई ने आग्रह किया है। इसी कड़ी में यूपी की जदयू प्रतिनिधि मंडल अक्टूबर में बिहार आया था।उन्होंने नीतीश कुमार से यूपी में चुनाव लड़ने के साथ-साथ रैली करने की भी मांग की थी। प्रतिनिधियों के साथ नीतीश कुमार की अलग से बैठक हुई थी इसमें उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे दिसंबर में यूपी में रैली करेंगे।

 

21 दिसंबर को रामगढ़ आएंगे नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 जनवरी को झारखंड के रामगढ़ आएंगे। यहां झारखंड जदयू की ओर से नीतीश जोहार नामक विशाल यात्रा निकाली जाएगी। नीतीश कुमार के दौरे की जानकारी झारखंड के जदयू प्रदेश प्रभारी सह बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने दी है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रामगढ़ के बस स्टैड के पास सिदो कान्हू मैदान में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *