योग प्रशिक्षण की समाप्ति पर होली मिलन समारोह का भी हुआ आयोजन

0
1bc45517-aba8-41f4-8241-9e53f59b07b5

योग प्रशिक्षण की समाप्ति के अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया सतबरवा पतंजलि इकाई की ओर से।

सतबरवा प्रखंड के पंचायत सतबरवा बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में आज योग शिविर का समाप्ति के साथी होली मिलन समारोह को भी आयोजन आयोजन के साथ समाप्ति की गई सतबरवा प्रखंड पतंजलि प्रभारी सह शिक्षक वीरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि सभी प्रखंड वासियों के लिए योग अति आवश्यक है,
पतंजलि इकाई महिला मोर्चा की महामंत्री पूनम गुप्ता ने कही की योग शब्द वेदों, उपनिषदों, गीता एवं पुराणों आदि में अति पुरातन काल से व्यवहृत होता आया है। भारतीय दर्शन में योग एक अति महत्त्वपूर्ण शब्द है। आत्मदर्शन एवं समाधि से लेकर कर्मक्षेत्र तक योग का व्यापक व्यवहार हमारे शास्त्रों में हुआ है। योगदर्शन के उपदेष्टा महर्षि पतञ्जलि ‘योग’ शब्द का अर्थ चित्तवृत्ति का निरोध करते हैं। प्रमाण, विपर्यय, विकल्प, निद्रा एवं स्मृति ये पञ्चविध वृत्तियाँ जब अभ्यास एवं वैराग्यादि साधनों के द्वारा निरुद्ध हो जाती हैं और (आत्मा) अपने स्वरूप में अवस्थित हो जाता है, तब योग होता है।

योग शिविर मुख्य रूप से उपस्थित राम स्वरूप राम, मनीष कुमार, प्रीति गुप्ता, समाजसेवी राम प्रसाद, श्याम प्रसाद ,समाजसेवी सुनील गांधी, समाजसेवी कमल साहू, संगठन मंत्री पूनम कुमारी, समाजसेवी अरुण प्रसाद, योग सदस्या कंचन देवी,सपना कुमारी,उषा देवी, मनीष कुमार, विजय राम सुबोध कुमार कुमार साहू जितेंद्र कुमार विधायक सांसद प्रतिनिधि मनीष प्रसाद संदीप प्रसाद, समाजसेवी अकलु बाबा के साथ सैकड़ो लोग मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *