योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर -डॉक्टर जी. एन. खान

0
40f5ea99-03bc-4f36-a615-9e72be8aac89

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर -डॉक्टर जी. एन. खान

एम.के. डी.ए.वी.में धूम-धाम से मनाया गया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

21 जून 2024 को एम.के.डी. ए.वी.पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूम-धाम से मनाया गया । इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही थी तथा 20 जून को इसका पूर्वाभ्यास भी किया गया। प्रात: डी.ए.वी की परंपरा अनुसार प्रार्थना और वेद मंत्रोंचार के साथ दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात सभी छात्रों ने डी.ए.वी गान गाया और योग कार्यक्रम शुरू हो गया । खेल शिक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा एवं श्री अरविंद कुमार ने आसन कर बच्चों को आसन करना सिखाया। सभी छात्रों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, मुंडकासन , शशकासन, पवन मुक्त आसन,भुजंगासन, पद्मासन एवं शवासन का अभ्यास किया। प्राणायाम के अंतर्गत भस्त्रिका, कपालभाति,अनुलोम – विलोम, भ्रामरी एवं शीतली प्राणायाम किया गया। तीन बार ओम जाप एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल्स झारखंड क्षेत्र आई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉक्टर जी.एन. खान ने कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है।महर्षि पतंजलि की प्रेरणा से प्राप्त इस धरोहर को हमें आगे ले जाना है । योग का लाभ एवं महत्व यह है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के विकास के बावजूद पूरी दुनिया ने इसे अपनाया है । यह हमारे लिए गर्व की बात है।योग के गूढ रहस्यों को पहचान कर आज संपूर्ण विश्व इसे अपना रहा है। इसी को बताने हेतु संपूर्ण विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इससे विश्व क्षितिज पर भारत एवं भारतवासियों का मान सम्मान बढ़ा है। प्राचार्य जी ने बताया कि महात्मा गांधी जी के जन्मदिन को अहिंसा दिवस के रूप में मना कर हमने संपूर्ण विश्व को अहिंसा का महत्व समझाया। इसी प्रकार आज योग के महत्व से संपूर्ण विश्व परिचित होकर भारत के समृद्ध ज्ञान पर चकित है , और उसे सहर्ष अपना रहा है । किंतु अगर हम इसे केवल एक औपचारिकता बनाकर छोड़ देंगे तो यह कला समाप्त हो जाएगी। अतः हमें योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है और भारत को पुन: विश्व गुरु बनाना है। यह संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर शिक्षक श्री अरविंद कुमार , खेल शिक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा ने छात्रों को आसनों के लाभ बताएं। इस कार्यक्रम में खेल शिक्षक श्री विक्रम राय ,  मयंक सिंह, अपर्णा पांडे ,  ओमकार मिश्रा,  अनंत कुमार पाठक एवं  अभिजीत तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed