वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बनाया घंटो बंधक

0
Untitled

वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बनाया घंटो बंधक,

 

गुमला में ग्रामीणों ने जंगल से जलावन की लकड़ी काटने के खिलाफ कारवाई में निकले वन विभाग की टीम को घंटो बंधक बनाकर बाद में काफी समझाने के बाद लकड़ी काटने देने के शर्त पर मुक्त कर दिया।
V0- 01- घटना जिले के चैनपुर इलाके के सोकराहतु गांव का है। जब ग्रामीण अपने जीविकोपार्जन के लिए जंगल से जलावन लकड़ी काटकर बेचने के लिए जा रहे थे तभी वन विभाग की टीम ने करीब दो दर्जन साइकिल सवार लोगों को साइकिल में लकड़ी ले जाने के दौरान उनकी साइकल जब्त कर ली। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को घेर लिया और करीब 4 घंटे तक बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे से 12 बजे तक टीम को बंधक बनाए रखा।
इस दौरान ग्रामीण वन विभाग की टीम के काफी समझाने के बाद भी उन्हें मुक्त करने के लिए सहमत नहीं हुए। बाद में वन विभाग की टीम ने जब उन्हें जीविकोपार्जन के लिए लकड़ी काटने देने की सहमति जताई तो ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त कर दिया।
वन विभाग ने इस दौरान ग्रामीणों को सप्ताह में दो दिन शनिवार और मंगलवार को 4- 4 बंडल लकड़ी काटने की सहमति दी है।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आज ग्रामीणों की बदौलत ही जंगल की रक्षा हो रही है। लेकिन इसके साथ उनकी जीविका भी जुड़ी है।
इधर ग्रामीणों के आक्रोश के बाद वन विभाग के कर्मचारी के शूर बदल गए। उन्होंने कहा कि जलावन की लकड़ी काटने में कोई दिक्कत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *