वज्रपात की चपेट में आने से 22 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

वज्रपात से महिला की मौत होगई…

एंकर…जमशेदपुर…पोटका थाना क्षेत्र के हैंसलबील गांव की रहने वाली एक शादीशुदा महिला मुस्कान पान (22) की वज्रपात से मौत हो गई।

वीओ 1…मिली जानकारी अनुसार मुस्कान जरुरी काम से पड़ोसी के घर गई थी। पड़ोसी के घर से अपना घर लौटने के दौरान मेला मैदान में अचानक तेज आवाज के साथ मुस्कान पर ठनका गिरा। ठनका गिरने से वह बेहोश हो गई। घटना की जानकारी होते ही मुस्कान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाँ जांचोपरांत डाक्टर ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया।