विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर हास्य योग शिविर का आयोजन

विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर हास्य योग शिविर का आयोजन

गिरिडीह: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में हास्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हास्य योग गुरु व रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने लोगों को हास्य योग व लाफिंग थेरेपी के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई। श्री कुमार ने हास्य व योग के मिश्रण के साथ कई कला सिखाई व महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की। इधर इस शिविर में शामिल हुए लोगों ने कहा कि हास्य योग से मन को काफी सुकून मिलता है। इस शिविर में सचिव विवेश जालान, संजय कुमार, प्रभात खेतान, प्रदीप कुमार, पिंकी खेतान, गुड्डी भारती, सोनम सेठ, पिंकी साहा, ज्योति तरवे, मीरा साव समेत कई लोग शामिल हुए।