विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश द्वारा पौधरोपण किया गया।

आज पुराना विधानसभा सेक्टर -2 क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश द्वारा पौधरोपण किया गया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री मति आरती सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया एवं सभी को पर्यावरण बचाने हेतू एक पौधा मां के नाम ‘ लगाने का संदेश दिया गया।

पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण दिवस को प्रदूषण कम करने का संकल्प रखा है।सिंगल यूज़ प्लास्टिक को प्रयोग नहीं करने पर जोर देने का प्रयास हेतू जनमानस को सन्देस दिया है। पौधरोपण अभियान ‘5 जून से 15 अगस्त ‘ तक चलेगा ।

कार्यक्रम के मौके पर श्रीमती आरती सिंह ने कहा सभी बहने कम से कम ‘एक पेड़ मां के नाम’ जरूर लगाएं ,सिर्फ लगाए नहीं सँगरक्षित करने की जिम्मेदारी भी लें। ग्लोबल वर्मिंग से पर्यावरण को बैलेंस करने के लिए पेड़ो की जरूरत है।बिना पेड़ की जीवन सम्भव नहीं है, इसलिए जितना हो सके पौधरोपण करें एवं प्रदूषण से देश को निजात दिलाये।

इस कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा सिंह, मंत्री नीलम चौधरी, कार्यालय मंत्री बबिता बर्मा एवं मीडिया प्रभारी कुमुद झा सहित सैकड़ों बहने शामिल हुई।

You may have missed