“विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में जल संरक्षण क्विज, 500 से अधिक छात्रों की भागीदारी”

जल संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा को लेकर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में लिखित क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया।
इस आयोजन की अगुवाई विद्यालय के सीसीए अनुभाग के प्रभारी राकेश कुमार ने किया।
वर्ग छठा से वर्ग 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जल संरक्षण और पृथ्वी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इसमें विद्यालय के करीब 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय परिवार ने जल के महत्व और पृथ्वी की महत्ता को बड़े संजीदगी से समझते हुए ऐसे आयोजनों में अपने सहभागिता निभाई ।प्राचार्य श्री मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को जल ,जल की महत्ता जल के संरक्षण पर विशेष व्याख्यान दिए और उसके बाद लिखित क्विज कंपटीशन का आयोजन हुआ।कहा जल है तो कल है
जल ही जीवन है को आत्मसात करने की जरूरत है। विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता जल संचय और जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर उनकी रुचि कैसे बढ़े इस निमित ऐसे कार्यक्रम बड़े सार्थक होते हैं।
बतौर सीसीए प्रभारी शिक्षक राकेश कुमार ने अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग प्रश्नों की सूची तैयार कर इसे मूर्त रूप दिया ।
इसके इंटर हाउस क्विज कंपटीशन का आयोजन विद्यालय में आने वाले दिनों में होगा और उसके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

आइए हम सब मिलकर जल है तो जीवन है
के नारे को बुलंद करते हुए जल संरक्षण के उपाय पर गंभीर होकर चिंतन करें।
जल है तो कल है और जल ही जीवन है दिल से दिमाग से हमें यह आत्मसात करने की आवश्यकताहै
विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की इसमें बड़ी भूमिका रही ।सबों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया।