विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग ने सेवा बस्ती की कन्या के विवाह हेतु आर्थिक मदद किया  :  विहिप पलामू।

सेवा सदन रोड में स्थित सेवा बस्ती निवासी श्री संजय राम और ललिता देवी की पुत्री मुस्कान कुमारी की शादी तय हुई है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से सहायता हेतु संपर्क किया था। आज प्रातः विश्व हिंदू परिषद पलामू की एक प्रतिनिधि मंडल उनके आवास पर पहुंच कर अपने सेवा कार्य के अंतर्गत बीस हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

      इस प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य  सह   जिला पालक,  पलामू दामोदर मिश्र,  प्रांत साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख कुमार गौरव,  विभाग विशेष संपर्क प्रमुख दिनेश द्विवेदी,  जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  गौ रक्षा प्रमुख विहिप भोला नाथ अग्रवाल आदि शामिल थे।  इस अवसर पर सेवा बस्ती से संजय जी,  अमित जी,  विक्की जी,  माया देवी,  सुभाष राम,  सपना कुमारी और कुसुमी देवी इत्यादि भी उपस्थित रहे।