विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री का संवाद कार्यक्रम संघ भवन में शनिवार को  :  विहिप पलामू

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री का संवाद कार्यक्रम संघ भवन में शनिवार को  :  विहिप पलामू।

         आज जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद जिला टोली की एक बैठक आयोजित की गई।  बैठक की अध्यक्षता जिला पालक दामोदर मिश्र और संचालन जिला मंत्री अमित तिवारी ने किया।  बैठक में 11 जुलाई के संवाद कार्यक्रम और 12 जुलाई 26 को होने वाला पलामू विभाग बैठक पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

        विश्व हिंदू परिषद,  पलामू के तत्वाधान में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह अखिल भारतीय विशेष संपर्क प्रमुख सह राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय अम्बरीश जी का मेदिनीनगर के गणमान्य नागरिकों के साथ देश की वर्तमान चुनौतियों और निवारण विषय पर कल शनिवार,  दिनांक 11 जुलाई 2026 संध्या 06.30 बजे से राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  

           इस कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक,  सामाजिक,  साहित्यिक और आध्यात्मिक संगठनों के गणमान्य नागरिक के साथ संघ परिवार से जुड़े सभी आनुषंगिक इकाई के अधिकारियों को सादर आमंत्रित किया गया है।  इसके साथ गायत्री परिवार,  शिव चर्चा परिवार,  आर्ट ऑफ लिविंग,  इस्कॉन,  प्रजापति ब्रह्माकुमारी,  श्री राम सेना, खुला मंच,  रक्षा सूत्र और विभिन्न संगठनों को भी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।  इसके साथ पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स,  व्यापार समिति,  ऑटो रिक्शा संगठन,  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,  ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन, बार एसोसिएशन और शिक्षक संघ आदि संगठनों को भी इस संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।  इसके अलावा नगर के सभी सम्मानित गण मान्य नागरिक भी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

        आज के बैठक में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  विशेष संपर्क प्रमुख पंकज जायसवाल,  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  सह संयोजक हिमांशु पांडेय,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,  नगर मंत्री दिलीप गिरी इत्यादि की सहभागिता रही।