विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री दामोदर मिश्र को प्रांत सेवा टोली में शामिल किया गया  :  विहिप पलामू

विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री दामोदर मिश्र को प्रांत सेवा टोली में शामिल किया गया  :  विहिप पलामू ।

       मारवाड़ी धर्मशाला रामगढ़ में झारखंड प्रांत विश्व हिंदू परिषद कार्य समिति की त्रिदिवसीय बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला,  विभाग,  प्रान्त,  एवं क्षेत्र के दायित्वधारियों के साथ केन्द्रीय मंत्री मा० अंबरीष जी की गरिमामई उपस्थिति रही।

          बैठक के समाप्ति पर की गई घोषणा के अनुसार विश्व हिदू परिषद पलामू के नए जिला मंत्री अमित तिवारी, अधिवक्ता होंगे।  निवर्तमान जिला मंत्री दामोदर मिश्र को उनके कार्य कुशलता को देखते हुए झारखंड विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली में शामिल किया गया है। प्रांत सेवा टोली के दायित्व के साथ ही,  वे पलामू जिला के जिला पालक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। 

     अन्य फेर बदल में पलामू विभाग विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री महेंद्र नाथ को पलामू विभाग मंत्री बनाया गया है।  वहीं निवर्तमान विभाग मंत्री कुमार गौरव को प्रांत में बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

                 झारखंड प्रांत विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत सेवा टोली के सदस्य दामोदर मिश्र ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी है।

You may have missed