झारखंड में मैट्रिक परीक्षा में कई पेपर लीक होने से बवाल मचा हुआ है
झारखंड में मैट्रिक परीक्षा में कई पेपर लीक होने से बवाल मचा हुआ है।
पेपर लीक को लेकर शिक्षा विभाग की नींद उड़ी हुई है। पुलिस भी पेपर लीक की वजह तलाश रही है और सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कई अहम जानकारियां भी हाथ लगी हैं। पुलिस जो लगातार छापेमारी कर रही है, उसमें उसने कई अहम डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किये हैं। मैट्रिक की परीक्षा के पेपर लीक मामलों में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई है। इस बीच झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने पेपर लीक लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। DGP ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेपर लीक के तार कोडरमा से जुड़े पाये गये हैं और कोडरमा से ही कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। पेपर लीक में शामिल सभी लोगों पर कानून का शिकंजा कसा जा रहा है।
