विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पंचायत कुंदरी के बने अध्यक्ष दीपक मेहता

0
Untitled

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पंचायत कुंदरी के बने अध्यक्ष दीपक मेहता।

नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत कुंदरी में, मां अष्टभुजी देवी मंदिर झण्डा चौक के प्रांगण में, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड समिति के द्वारा आज 31 दिसंबर दिन रविवार को एक बैठक रखा गया।

जिसमे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पंचायत कुंदरी के अध्यक्ष दीपक मेहता, उपाध्यक्ष बाबूलाल एवं सुरेंद्र पाल ,
मंत्री राजदीप मेहता,
सह मंत्री रोहित मेहता, संयोजक संजीव मेहता, सह संयोजक नागेंद्र मेहता ।
सभी को सर्वसमिति से कुंदरी पंचायत के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का दायित्व दिया गया। मौके पर सभी दायित्व धारी को अंगवस्त्र एवं हनुमान चालीसा देकर सम्मानित भी किया गया।
जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिंह ने किया। एवम संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष सौरभ कुमार वर्मा के द्वारा किया गया।

वही मौके पर श्री राम मंदिर अयोध्या से आया हुवा पूजित पीले अक्षत से भरे कलश एवम् अमंत्रण पत्रिका पंचायत अध्यक्ष दीपक मेहता को दिया गया।

पंचायत कुंदरी के अध्यक्ष दीपक मेहता ने कहा राम जी की नगरी अयोध्या राम मंदिर से आए हुए पूजित पीले अक्षत एवं पत्रिका साज बाज के साथ कुंदरी पंचायत में सभी के घर जा जाकर आमंत्रण देने का काम करेंगे ।

बैठक में उपस्थित प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख पवन मेहता, प्रखंड सत्संग प्रमुख आकाश सिंह, जामुन्डीह पंचायत के अध्यक्ष आशीष चौबे। एवम काफी सांख्य में कुंदरी पंचायत के ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed