विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू ने शहीद दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह,  राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित किया : विहिप पलामू

विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू ने शहीद दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह,  राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित किया : विहिप पलामू।

           आज विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू के द्वारा  “शहीद दिवस”  पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह,  सुखदेव और राजगुरु के बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु शहीद भगत सिंह चौक पर विश्व हिंदू परिषद  बजरंग दल के सम्मानित कार्यकर्ताओं के द्वारा विश्व हिंदू परिषद, पलामू के जिला मंत्री अमित तिवारी के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सर्व प्रथम सभी सम्मानित सदस्यों के द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर बारी बारी से माल्यार्पण किया गया।   तत्पश्चात,  दो मिनट का मौन रख कर अमर शहीद भगत सिंह,  सुखदेव और राजगुरु जी को श्रद्धांजलि  अर्पित की गई।  

             श्रद्धांजलि सभा में जिला मंत्री अमित तिवारी और बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप कुमार गुप्ता ने शहीद भगत सिंह,  सुखदेव और राजगुरु के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम के दौरान माहौल देश भक्ति से परिपूर्ण रहा और वातावरण भारत माता की जय,  वंदे मातरम और  जय श्री राम आदि नारों से गुंजायमान होता रहा।

           श्रद्धांजलि सभा में विश्व हिंदू परिषद झारखंड के प्रांत सेवा टोली के सम्मानित सदस्य और पलामू जिला के जिला पालक दामोदर मिश्र,   पूर्व उपमहापौर राकेश कुमार सिंह, उर्फ मंगल सिंह, विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,  उपाध्यक्ष अजीत पाठक, जिला मंत्री अमित तिवारी,  सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  गौ रक्षा प्रमुख भोला अग्रवाल,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, बलो पासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप, नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद, सोनू कुमार, नीतीश गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।