विनोबा भावे विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट पुरुष टूर्नामेंट : सेमीफाइनल मुकाबलों का सफल आयोजन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट पुरुष टूर्नामेंट : सेमीफाइनल मुकाबलों का सफल आयोजन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट पुरुष टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे।
पहला सेमीफाइनल पीजी एथलीट एवं अन्नदा कॉलेज, हजारीबाग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजी एथलीट की टीम मात्र 94 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में अन्नदा कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 7.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच प्रभात कुमार रहे, जिन्होंने 13 गेंदों में 47 रन की विस्फोटक पारी खेली तथा गेंदबाजी में 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
दूसरा सेमीफाइनल गिरिडीह कॉलेज एवं झारखंड कॉलेज, डुमरी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड कॉलेज, डुमरी की टीम 76 रन पर ही सिमट गई। इस लक्ष्य को गिरिडीह कॉलेज की टीम ने मात्र 1 विकेट के नुकसान पर 5 ओवर में हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच साकेत केडिया रहे, जिन्होंने 14 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए तथा गेंदबाजी में 2.1 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट भी प्राप्त किए।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दिनांक 07/01/2026 को प्रातः 11:30 बजे अन्नदा कॉलेज, हजारीबाग एवं गिरिडीह कॉलेज के बीच खेला जाएगा।
आज के सेमीफाइनल मुकाबलों में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, आयोजन सचिव डॉ. एम. एन. सिंह, प्रो. ओंकार चौधरी, प्रो. बालेंदु शेखर त्रिपाठी, डॉ. बलभद्र सिंह, डॉ. गुलाम समदानी, प्रो. श्वेता कुमारी, प्रो. डी. के. वर्मा, प्रो. डी. के. मुर्मू, श्री विश्राम घासी, श्री दिवाकर रविदास, श्री शैलेश प्रसाद, प्रो. लक्ष्मण हांसदा, श्री प्रदीप कुमार, श्री विनोद सिंह, विनय हांसदा, पी.टी.आई. जय प्रकाश जी सहित ऊषा देवी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के सफल आयोजन पर आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।