विद्युत करंट के चपेट में आने से बैल तथा चरवाहे की हुई मौत

0
be815610-c2ec-4c95-91e3-f4fdc265b64b

विद्युत करंट के चपेट में आने से बैल तथा चरवाहे की हुई मौत।
मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत लखेया गांव निवासी जीतन यादव की मृत्यु गुरुवार को बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से हो गई। घटना के बारे में लोगों से मिली जानकारी अनुसार जीतन यादव गुरुवार को अपराहन मवेशी चराने करकोमा नदी किनारे गए हुए थे। नदी किनारे पटवन के लिए बिजली प्रवाहित तार खींचा हुआ था।वर्षा के कारण करंट प्रवाहित तार जमीन में गिरा हुआ था जिसके चपेट में आने से जीतन का बैल छटपटा रहा था जिसे देखने गए जीतन यादव भी बिजली तार के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई की मौत हो गई। जीतन की मौत के घटना के बाद घर परिवार तथा गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार को भेज मामले की जानकारी लिया तथा मेराल थाना पुलिस भी घटना स्थल पहुंच घटना के संबंध में जानकारी लिया तथा शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *