विद्यालय में शिक्षा के साथ प्राकृतिक पूजा की जानकारी होना भी जरूरी है , डॉ मुकेश

0
306928f3-c8fc-436e-918e-337e310aec81

विद्यालय में शिक्षा के साथ प्राकृतिक पूजा की जानकारी होना जरूरी, डॉ मुकेश

गढ़वा:- गढ़वा प्रखंड के नारायणपुर गांव स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में मकर संक्रांति पर्व स्कूली बच्चों के बीच मनाया गया। उस दौरान पतंग प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया। उसके साथ ही बच्चों को मकर संक्रांति को लेकर चूड़ा दही तिलकुट, लाई खिलाया गया। उससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश रंजन सिंह प्रबंधन सदस्य अनूप सोनी धीरज राज आलोक सोनी आकाश सोनी ने संजीत संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश रंजन सिंह ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक के पर्व के बारे में भी बच्चों को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति को देखते हुए शनिवार को विद्यालय में बच्चों के बीच मकर संक्रांति पर मनाया गया। उस दौरान बच्चों को पतंग प्रतियोगिता कराया गया। मकर संक्रांति के बारे में जानकारी दी गई। और उनके बीच चूड़ा दही भी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में लोग विशेष फोकस करते हैं। वह भूल जाते हैं कि हमारे समाज के बीच विभिन्न तरह के प्राकृतिक पर्व है। और उसके बारे में भी बच्चों को जानकारी होनी चाहिए। तभी हमारे देश की संस्कृति के बारे में बच्चों को जानकारी मिल सकेगा। मौके पर शिक्षक सुमित कुमार, नेहा प्रीति, अमित कुमार, प्रकाश बरनवाल, आलोक कुमार, सुधीर कुमार मिश्रा, रवी शंकर ठाकुर, कविता चौधरी, सोनी कुमारी, सविता कुमारी, अंजली कुमारी सहित शिक्षक और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed