विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीसी-एसपी ने की बैठक,

0
86f9e94a-6f7e-41d9-ac9f-fb039aa98903

मेदिनीनगर (पलामू)
विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीसी-एसपी ने की बैठक,सभी पदाधिकारीयों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रामेशन की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को जिले में विधि व्यवस्था संधारित करने को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी.इस दौरान उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम व जेएसएससी की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होना है जिसमें लाखों विद्यार्थियों के शामिल होने की सूचना है इन सभी दिनों के मद्देनजर जिला प्रशासन की भूमिका बेहद ही अहम हो जाती है.उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों व मंदिरो में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान होने है जिसमें भारी संख्या में लोग एक स्थान पर एकत्रित होंगे ऐसे में सभी थाना प्रभारी व सीओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे.

सोशल मीडिया पर रखें पैनी नज़र,कहीं भी भड़काऊ गाना ना बजे यह सुनिश्चित करें:डीसी

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया अफवाहों का कैरियर हो जाता है ऐसे में सभी थाना प्रभारी व सीओ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म को अफवाहों का करियर न बनने दें.उन्होंने कहा कि निर्धारित समय अनुसार ही डीजे बजाये जाये यह सुनिश्चित होना चाहिए.अगर कहीं किसी पदाधिकारी के संज्ञान में कोई आपत्तिजनक मामला सोशल मीडिया पर पाया जाता है तो उस व्यक्ति के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.

आवश्यकतानुसार ड्रोन का करें इस्तेमाल:उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में ड्रोन उपलब्ध है ऐसे में जिस पदाधिकारी को ड्रोन की आवश्यकता हो तो जिला से प्राप्त किया जा सकता है.उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात नहीं रहने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि जिले में सामाजिक समरसता बनी रहे,इसका पूरा इंतज़ाम करने पर बल दिया.उन्होंने सभी अधिकारियों को मोबाइल मोड में रहने व पूरी चौकसी बरतने को लेकर निर्देशित किया है.

संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करें:एसपी

एसपी रीष्मा रमेशन ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर लागातर गश्त करने के निर्देश दिये.जिले के धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष चौकसी बरतने की बात कही.मौके पर नगर आयुक्त,सहायक समाहर्ता रवि कुमार,कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी समेत सभी थाना प्रभारी व अंचलाधिकारी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed