विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु ने डीसी को मांग पत्र सौंप, सदर अस्पताल में भीषण गर्मी से मरीजों को राहत दिलाने की, की मांग

0
1da2aa4e-eb5c-440b-a6b8-3762b6d62e2c

विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु ने डीसी को मांग पत्र सौंप, सदर अस्पताल में भीषण गर्मी से मरीजों को राहत दिलाने की, की मांग

गढ़वा : स्वास्थ्य विभाग गढ़वा के विधायक प्रतिनिधि कंचन कुमार साहु ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी से राहत देने संबंधी मांग पत्र गढ़वा उपायुक्त को सौंपा है। उक्त आशय की जानकारी उन्होने स्थानीय विधायक सह झारखण्ड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा सिविल सर्जन गढ़वा को भी उपलब्ध करायी है।

उपायुक्त को सौंपे गये मांग पत्र में उन्होने कहा है कि विगत कई दिनो से जिले में प्रचण्ड गर्मी के बावजूद सदर अस्पताल, गढ़वा में भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए जरुरी उपकरण अथवा उचित कार्य नही किया गया है। विगत वर्ष सभी वार्डों में कूलर के माध्यम से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा था परन्तु इस बार वह भी उपलब्ध नहीं है।

मांग पत्र में विधायक प्रतिनिधि ने कहा है कि विगत वर्ष में जो कूलर उपलब्ध थे वह अभी तक वार्डों में पुनः उपलब्ध नही कराये गये या वह कूलर इस समय कहां रखे गये हैं इसकी समुचित जानकारी उपलब्ध करायी जाय। उन्होने इस भीषण गर्मी में भर्ती मरीजों को राहत दिलाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *