विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन का पुत्र पंचतत्व में हुआ विलीन
विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन का पुत्र पंचतत्व में हुआ विलीन।
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने शोक व्यक्त करते हुए पारिवारिक क्षति बताया तथा घर पहुंच कर सांत्वना दी।
तथा पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ा दायक है अपूर्णिय छती न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए है।
मेराल प्रखंड मुख्यालय के नेनुआ मोड निवासी विधायक प्रतिनिधि व आनंद मार्ग के सचिव डॉ लालमोहन का पुत्र तरुण कुमार देव का अंतिम संस्कार स्थानीय सरस्वती नदी श्मशान घाट पर आनंद मार्ग विधि से किया गया। अपने पुत्र का मुखाग्नि डॉ लालमोहन ने दी। इससे पहले आनंद मार्ग विधि से विशेष अनुष्ठान किया गया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। तत्पश्चात बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पतंजलि के सह राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, झामुमो नेता जवाहर पासवान, जिलाध्यक्ष शंभू राम, संजय भगत, डाल्टनगंज के भाजपा नेता प्रभात कुमार भुइयां, मुकेश निरंजन सिन्हा ,सूरज गुप्ता, ब्रजेश उपाध्याय, उदय कुमार कुशवाहा, हरेंद्र कुमार द्विवेदी, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो, मुखिया राम प्रताप साव, प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, विजय कुमार यादव, आनंद मार्ग के आचार्य हरिकृपानंद अवधूत, आचार्य सिद्धार्थानंद अवधूत, मेदिनीनगर के भुक्ति प्रधान मधेश्वर देव, गढ़वा के भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव, डॉ रामानुज प्रसाद, गिरिजा नंदन विश्वकर्मा, दिनेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, कैलाश प्रसाद, मदन यादव, रामजन्म, गौतम देव, रामा देव, राहुल देव, सत्यप्रकाश देव, रोहित देव, सुचित लाल, अनूप देव सहित स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने घर पहुंच कर दी संतान
गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अपने मेराल प्रखंड के प्रतिनिधि डॉ लालमोहन के इकलौते पुत्र के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए पारिवारिक क्षति है। उन्होंने सोमवार की देर शाम में डॉ लालमोहन के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। कहा की इस दुख की घड़ी में भाजपा का पूरा संगठन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। यहां के बाद विधायक ने लखेया और रेजो में वज्रपात की घटना से मृतक परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।
पूर्व मंत्री ने जताया दुख
गढ़वा के पूर्व विधायक व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर वज्रपात की घटना में भाजपा नेता डॉ लालमोहन के इकलौते पुत्र तरुण कुमार देव, लखेया के शंभु बैठा एवं रेजो निवासी धर्मेंद्र राम के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वज्रपात की हृदय विदारक और अत्यंत पीड़ादायक घटना है। यह अपूरणीय क्षति न केवल उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए शोक का विषय है।उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को पहाड़ जैसा दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
