मेराल वज्रपात त्रासदी: भाजपा नेताओं ने डॉ. लालमोहन के परिवार को दी सांत्वना”
विगत सोमवार को को बज्रपात की घटना में असमय दिवंगत हुए भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि डा लाल मोहन के पुत्र तरुण कुमार देव के घर पहुंच भाजपा नेताओं ने डॉक्टर लालमोहन एवं उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान किया। गौरतलब हो कि विगत सोमवार को वज्रपात की घटना में मेराल में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी तथा करीब आधा दर्जन लोग घायल थे। उस घटना में डॉक्टर लालमोहन का एकलौता पुत्र तरुण का भी असमय निधन हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे ब्रजेश उपाध्याय हरेंद्र द्विवेदी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा इंदेश पांडे मनोज जायसवाल रुपू महतो अमित कुमार कृष्णा कुशवाहा चंद्रमणि पाठक महेंद्र सिंह राधेश्याम यादव वीरेंद्र ठाकुर भोला पासवान नरेश सिंह कंचन पांडे आदि ने डॉक्टर लालमोहन के घर पहुंच संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना किए। भाजपा नेताओं ने घटना में मारे गए अन्य लोगों तथा घायलों के प्रति भी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को सहयोग करने की मांग की।

