विधायक ने किया योजनाओ का शिलान्यास

0
c3cde8ba-ef00-4428-b23b-39bfa80cc6d0

विधायक ने किया योजनाओ का शिलान्यास l

मनिका: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र मे विधायक निधि से मनिका प्रखंड मे कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने नारियल फोड़ कर शिलापट्ट का आनावर किया। मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित पचफेड़ी चौक में पुस्तकालय भवन मरम्मती शिलान्यास एवं मनिका बाजार टाड मंडप मे, सामुदायिक भवन निर्माण का शुभ उद्घाटन किया। सहीत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं विधायक रामचंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो मेरे पास संसाधन है मैअपने क्षेत्र में काम कर रहा हूं। जो हालात और परिस्थिति राज्य का है। लेकिन इस बीच में भी जो जनता का मांग है उसको पूरा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में काम करें। आगे उन्होने कहा की क्षेत्र मे बेहतर सड़क व अन्य मूलभूत सुविधाये विकसित करने के लिए काम करना है। इससे पहले विधायक का पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य व गीत से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, पर्व मुखिया संजय सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, कामेश्वर प्रसाद यादव, वृद्ध बिहारी यादव, समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *