विधायक अनंत प्रताप देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु रजरप्पा मंदिर में प्रार्थना

जिप सदस्य ने की विधायक की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
फोटो 7-रजरप्पा मंदिर में प्रार्थना करती रंजनी शर्मा

गढ़वा। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा की अस्वस्थता के कारण इस वर्ष जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा उन्हें राखी नहीं बांध पाईं। हर साल की तरह रक्षाबंधन के अवसर पर उनके कलाई पर राखी बांधना परंपरा थी, लेकिन इस बार उनका स्वास्थ्य ठीक न होने से यह संभव नहीं हो सका। माननीय विधायक अनंत प्रताप देव जी का स्वास्थ्य अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है।रंजनी शर्मा ने जय मां छिन्नमस्तके रजरप्पा मंदिर पहुंचकर विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए माता से प्रार्थना है कि विधायक जल्द स्वस्थ होकर क्षेत्र की सेवा में वापस लौटें और हम सभी को स्वतंत्र होकर जनसेवा का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने यह भी कहा कि जय मां छिन्नमस्तके रजरप्पा की कृपा सभी पर बनी रहे , सभी प्रदेशवासियों पर अमन चैन एवं सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति हो और विधायक जी को सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति मिले।

जय मां छिन्नमस्ता के रजरप्पा मंदिर में जिला परिषद सदस्य रंजन शर्मा के साथ झारखंड राज्य अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार ठाकुर एवं अन्य सभी श्रद्धालु संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना करने में शामिल रहे।

You may have missed